मुहावरे और लोकोक्तियां (IDIOMS AND SAYINGS)//MUHAVRE AUR LOKOKTIYA//HINDI GRAMMAR//HINDI VYAKARAN
आइये आज हम बात करते हैं मुहावरे और लोकोक्तियों की। हिंदी भाषा में इनका एक अपना अलग स्थान होता है। जो भाषा को सुदंर और विशिष्ट रूप प्रदान करने में सहायता प्रदान करते हैंं।
मुहावरे :-
ये किसी वाक्य का साधारण अर्थ न देकर, एक विशिष्ट अर्थ का बोध कराते हैं। मुहावरे का शाब्दिक अर्थ होता है अभ्यास यानी प्रेक्टिस, बोलचाल। यह शब्द अरबी भाषा से निकला है और कुछ लेखकों का मत है कि इसे रोजमर्रा शब्द भी कहा जाता है। उर्दू में इसे मुहाविरा भी कहा जाता है।
