HINDI GRAMMAR: मुहावरे और लोकोक्‍तियां (IDIOMS AND SAYINGS) // MUHAVRE AUR LOKOKTIYA // HINDI GRAMMAR // HINDI VYAKARAN

Sunday, February 11, 2018

मुहावरे और लोकोक्‍तियां (IDIOMS AND SAYINGS) // MUHAVRE AUR LOKOKTIYA // HINDI GRAMMAR // HINDI VYAKARAN

मुहावरे और लोकोक्‍तियां (IDIOMS AND SAYINGS)//MUHAVRE AUR LOKOKTIYA//HINDI GRAMMAR//HINDI VYAKARAN

मुहावरे और लोकोक्‍तियां (IDIOMS AND SAYINGS)//MUHAVRE AUR LOKOKTIYA//HINDI GRAMMAR//HINDI VYAKARAN

मुहावरे और लोकोक्‍तियां (IDIOMS AND SAYINGS)//MUHAVRE AUR LOKOKTIYA


आइये आज हम बात करते हैं मुहावरे और लोकोक्‍तियों की। हिंदी भाषा में इनका एक अपना अलग स्‍थान होता है। जो भाषा को सुदंर और विशिष्‍ट रूप प्रदान करने में सहायता प्रदान करते हैंं।





मुहावरे :-

 ये किसी वाक्‍य का साधारण अर्थ न देकर, एक विशिष्‍ट अर्थ का बोध कराते हैं। मुहावरे का शाब्‍दिक अर्थ होता है अभ्‍यास यानी प्रेक्‍टिस, बोलचाल। यह शब्‍द अरबी भाषा से निकला है और कुछ लेखकों का मत है कि इसे रोजमर्रा शब्‍द भी कहा जाता है। उर्दू में इसे  मुहाविरा भी कहा जाता है।

स्‍मरणीय तथ्‍य :-

  • मुहावरा एक वाक्‍यांश के रूप में प्रयोग किया जाता है।
  • वाक्‍य में प्रयोग करने पर यह उसका एक अभिन्‍न अंग बन जाता है।
  • मुहावरे का परिवर्तन पर्यायवाची और सामनार्थक शब्‍दों में नहीं किया जा सकता।
  • मुहावरा एक पूर्ण वाक्‍य नहीं कहा जा सकता।
  • मुहावरे में प्रयुक्‍त्‍ा शब्‍दों को नहीं बदला जा सकता। 
  • मुहावरे समाज में प्रचलित  रूढियों और परंपराओं के प्रतीक होते हैं।

लोकोक्‍ति:-

लोकोक्‍ति यानी काहवत जीवन के अनुभवों को संक्षिप्‍त और प्रभावीढंग से व्‍यक्‍त करने की कला है। यह आवश्‍यक नहीं कि जीवन में कही गई प्रत्‍येक बात लोकोक्‍त्‍िा कही जा सकती हैैै। लोकोक्‍त्‍िा वह है जो लोक जीवन में प्रचलित उक्‍ती होती है। 

आइये कुछ मुहावरे नीचे उनके अर्थ के साथ स्‍पष्‍ट किये गए हैं 

मुहावरे:-

  • अक्‍ल पर पत्‍थर पड़ना( बुद्धि भ्रष्‍ट होना) - तुम्‍हारी अक्‍ल पर पत्‍थर पड़ गए हैं जो तुम ऐसा अनुचित कार्य कर रहे हो।
  • अक्‍ल का दुश्‍मन(मूर्ख) - वह तो अक्‍ल का दुश्‍मन है उसे समझाना तो व्‍यर्थ है।
  • अक्‍ल के घोड़े दौड़ाना(अनुमान लगाना )- मैच को जीतने के लिए केवल अक्‍ल के घोडे़ दौडाने से काम नहीं चलेगा।
  • अक्‍ल का पुतला (अत्‍याधिक बुद्धिमान) - मनोज ने पहेेेेली को सुलझाकर साबित कर दिया कि वह अक्‍ल का पुतला है।
  • अक्‍ल चकराना ( समझ से बाहर ) - पुलिस को अचानक देखकर चोर की अक्‍ल ही चकरा गई।
  • अक्‍ल की रोटी खाना ( बुद्धिजीवी ) - अक्‍ल की रोटी तो वकील खाते हैं।
  • अक्‍ल का अंधा ( मूर्ख व्‍यक्‍ति ) - अक्‍ल के अंधे ने सारा काम बिगाड दिया।
  • अंगूठा दिखाना (साफ़ इन्‍कार कर देना) - मोहन से जब मैंने पैसे मांगे तो उसने अंगूठा दिखा दिया।
  • अंगूठा छाप (अनपढ़़ , निरक्षर) - हरियाणा सरकार ने पंचायत चुनाव में अंगुठा छाप व्‍यक्‍तियों के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी।
  • अंगूठा चूमना ( चापलूसी करना ) - अधिकारी राजनेताओं के अंगूठे चूमते हैं और अनुचित लाभ प्राप्‍त करते हैंं।
  • अपना उल्‍लू सीधा करना ( स्‍वार्थ सिद्धि करना ) - नेताओं को तो अपना उल्‍लू सीधा करने से मतलब होता है।
  • अपना राग अलापना ( अपनी ही बात कहते रहना ) - हमारी भी कोई बात सुनलो या अपना ही राग अलापते रहोगे।
  • अपना रख पराया चख ( अपना बचाकर दूसरों का हड़पना )- सोहन तो अपना रख पराया चख प्रवृति का व्‍यक्‍त्‍िा है।
  • अपना अपना है, पराया पराया ( अपने पराये की पहचान होना ) - दु:ख में अपने ही काम आते हैं, सच है कि अपना अपना है पराया पराया।
  • अपना किया पाना ( कर्मों का फल भुगतना ) - बुरा इंसान हमेशा अपना किया पाता है।
  • अपने मुँह मियां मिट्ठू बनना ( अपनी तारीफ स्‍वयं करना ) - मोहन तो अपने मुँह मियां मिट्ठू है।
  • अपने पांंव पर कुल्‍हाड़ी मारना ( जान-बूझकर खुद को संकट में डालना )- अपने मालिक से झगड़ा करके उसने अपने पांव पर कुल्‍हाड़ी मार ली।
  • अंधे की लकड़़ी ( एक ही सहारा )- मोहन तो उसके मां बाप की अंधे की लकड़ी है।
  • अंधा होना ( विवेकहीन होना )- किशोरावस्‍था में हम अंधे होकर अपने भविष्‍य के प्रति जागरूक नहीं होते।
  • अंधों में काना राजा ( मूर्खों में कम शिक्षित भी योग्‍य लगता है )- विदेश में पढ़कर वह गांव के लोगों के बीच ऐसा व्‍यवहार कर रहा है मानो अंधों में काना राजा।
  • अंक लगाना ( गले मिलना, आलिंगन करना )- विदेश से आये भाई को देखकर मोहन ने उसे अंक लगा लिया।
  • अंडे सेना ( बेकार बैठना, कोई कार्य न करना )- कुछ काम करो, ऐसे घर पर अंडे सेने से तो अच्‍छा है।
  • अंधेर नगरी ( मनमानी करना )- क्‍या अंधेर नगरी मचा रखी है कभी प्‍याज 300 रूपये किलो बिकता है।
  • अथ से इति तक ( शुरूआत से अंत तक )- नेताओं को परियोजनाओं का अथ से इति तक ध्‍यान रखना चाहिए।
  • आपे से बाहर हो जाना (अत्‍यंत क्रोध में आना)- जब मैंने उसे जानेे से रोका तो वह आपे से बाहर हो गया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts